फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी से गैंगरेप की कोशिश, पुलिस ने किया शर्मसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना इगलास क्षेत्र के एक गांव में देश के लिए खेलने वाली एथलीट के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। विरोध पर आरोपियों ने परिवार वालों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल पीड़िता ने थाने में जाकर न्याय मांगा तो उसे रात तक थाने में बैठाये रखा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर बदलवाकर दुराचार के मामले को साधारण मारपीट में बदल दिया। मेडिकल भी दो दिन बाद कराया।

7 फरवरी को शाम चार बजे नशे में धुत चार युवक मल्ल, जीतू पुत्र बच्चू सिंह, राधेश्याम पुत्र किशन सिंह व भूरा पुत्र नेम सिंह पड़ोस में रहने वाली किशोरी के घर घुस गए। चारों ने प्रदेश स्तरीय कई प्रतियोगिताएं खेल चुकी खिलाड़ी से दुराचार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख सुनकर दौड़े लोग, उन्हें भी किया घायल

पीड़िता की चीख पर घरवाले मदद को पहुंचे तो आरोपी उनको भी घायल कर भाग गए। पीड़िता भाई के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की जगह गवाह बुलाने को कहा। भाई को हवालात में डाल दिया। दोनों को रात साढ़े नौ बजे तक थाने में रखा। मेडिकल तक नहीं कराया।

आठ फरवरी को पीड़़िता की मां थाने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर ही बदलवा ली। पीड़ित पक्ष की गुहार पर एसएसपी से मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद भी थाना पुलिस ने मामला साधारण मारपीट में दर्ज किया है। मेडिकल में एथलीट के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जांच भी सहायक दरोगा को दी गई है।  

एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने कहा 'पीड़िता मेरे से मिली थी। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के खरोंच के निशान आए हैं। मैंने मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस दबिश भी दे रही है। मैं खुद इस मामले पर निगरानी करुंगा।'

वहीं पीड़िता ने कहा, रात साढे नौ बजे तक मुझे थाने में और भाई को हवालात में रखा। दो दिन तक मेडिकल नहीं कराया, थाना पुलिस आरोपियों की मदद कर रही है। एसएसपी से मिलने के बाद भी न्याय नहीं मिल पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें