महाराष्ट्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करीब छह लोगों ने एक लड़के और लड़की को पकड़ कर बुरी तरह पीटा। लड़के-लड़की को साथ देखकर आरोपियों ने उन्हें बीच रास्ते पर रोक लिया और उन्हें जमकर पीटा।
आरोपियों ने लड़की को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह गिर पड़ी लेकिन फिर भी आरोपी उस पर अत्याचार करते रहे।
बताया जा रहा है कि घटना बीते 30 दिसंबर की है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया कि सफेद ड्रेस पहने एक युवक के साथ तीन-चार अन्य लड़कों ने युवती को रोका और पीटा।
पढ़ें- शारीरिक संबध बनाने से मना करने पर हत्या
सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के लातूर जिले में इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि 'गुरिल्ला गैंग' नाम के समूह ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने लड़की को पीटने वाले सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से चार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने एक टीवी चैनल को बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात करके इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें- http://www.video.amarujala.com/video/play/553/group-of-boys-brutally-thrashing-both-boy-and-girl