दो कॉलेज छात्र आपस में मजाक-मजाक में लड़ाई कर रहे थे लेकिन मजाक इतना भयानक हो गया कि एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। इस लड़ाई में मजाक-मजाक में दोनों दोस्तों ने एक दूसरे पर घूंसे बरसाए जिससे छात्र नबील अहमद की मौत हो गई है। एक छात्र ने अपने मोबाइल में इस घटना की वीडियों में भी रिकॉर्ड किया है।
मामला हैदराबाद के ओल्ड सिटी चौके इलाके का है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मृत छात्र के घरवालों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मीर चौक थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ के मीर चौक थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
आपसी झगड़े में मारे गए छात्र के परिवार वालों का अरोप है कि उनके बेटे दोस्तों ने उनसे झूठ बोला है क्योंकि उन्होंने पहले बताया कि उनका लड़के की मौत एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि बाद में उन्होंने बताया मजाक मजाक मे हुए उसके दोस्त की मौत हो गई।