छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में चार युवकों ने उसे तमंचे की नोंक पर अगवा कर लिया। जंगल में ले जाकर उससे गैंगरेप किया।
इसी बीच चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां आ गए और दो युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने दोनों की धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
मेरठ जिले के एक गांव की रहने वाली सीमा (परिवर्तित नाम) रासना स्थित कॉलेज में बीए की छात्रा है। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे वह कॉलेज से अपने घर लौट रही थी।
बीच रास्ते में चार युवकों ने तमंचों के बल पर उसे अगवा कर लिया और बाड़म के जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
लोगों ने दो आरोपियों को धुना
युवती के शोर मचाने पर आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान मदद के लिए दौड़े तो आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर भागने लगे, लेकिन लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। होश आने पर छात्रा ने पूरी बात बताई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आशू, गोलू और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।