दिल्ली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बिजनेसमैन की हत्या कर दी गई है। साथ ही उसके दो नौकर और एक ड्राइवर भी मौत के घाट उतार दिए गए हैं।
घटना दिल्ली के विवेक विहार इलाके की है। बिजनेसमैन अपने दो नौकरों और एक ड्राइवर के साथ घर में मृत पाया गया है।
बताया जा रहा है कि चारों लोगों के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को वारदात की सूचना दे दी है।
बिजनेसमैन के परिवार के बाकी सदस्य फिलहाल मुंबई में हैं।