फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि मर्डर केस में फैसला 25 नवंबर को

Tue, 12 Nov 2013 09:24 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है। सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल इस मामले में 25 नवंबर को अपना फैसला सुनाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को डिफेंस की फाइनल बहस पूरी होने और सीबीआई के काउंटर दाखिल किए जाने के बाद विशेष न्यायाधीश ने फैसले की तारीख तय कर दी है। 5 साल 6 माह और 10 दिन बाद इस दोहरे हत्याकांड से पर्दा उठने जा रहा है।

मंगलवार को डिफेंस ने कोर्ट के समक्ष गोल्फ स्टिक और हत्या में प्रयुक्त हथियार पर बहस की। डिफेंस के अधिवक्ता सत्यकेतु सिंह ने सीबीआई की पूरी थ्योरी को सवालों के घेरे में खड़े करते हुए कहा कि जांच एजेंसी इस मर्डर केस में आज तक किसी एक हथियार पर भी अपना निष्कर्ष तय नहीं कर पाई।
विज्ञापन


सीबीआई की जांच सिर्फ कल्पनाओं पर आधारित है। संदेह के आधार पर जो कड़ी जोड़ी गई हैं, वह भी काफी कमजोर हैं। डिफेंस का कहना था कि जहां डायरेक्ट कोई सबूत नहीं होता, वहां संभावना व्यक्त नहीं की जाती।
विज्ञापन


सीबीआई को बताना होगा कि किस हथियार से हत्या हुई। डिफेंस ने 212 पेज की अपनी लिखित बहस भी कोर्ट में दाखिल की।

सीबीआई लोक अभियोजक आरके सैनी और बीके सिंह ने काउंटर दाखिल करते हुए कहा कि घर में चार व्यक्ति थे। इनमें से दो की मौत हो गई। घर में न कोई बाहर से आया और न ही गया।

ऐसे में साफ है कि तलवार दंपति ने ही दोनों की हत्या की है। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फाइल फैसले में लगा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें