फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पांच बच्चों का किया था यौन शोषण, मिली जेल

Tue, 28 Jul 2015 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला रेपिस्ट को पीडोफाइल रिंग चलाने और पांच बच्चों का एक दशक से ज्यादा यौन व शारीरिक शोषण करने का दोषी पाया गया है। महिला को अन्य 6 महिलाओं और 10 पुरुषों के साथ जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


महिला पर आरोप था कि वह ब्रिटेन के शहर नॉरविच में एक पीडोफाइल रिंग (बच्चों के यौन शोषण का धंधा) चला रही थी जिसमें कई महिलाएं और पुरुष शामिल थे। डेली मेल के अनुसार, महिला पर लगे इन अरोपों की जांच करीब 28 महीने चली जिसके बाद छह महिलाओं और 10 पुरषों को बच्चों के यौन शोषण का दोषी पाया गया है। जांच में पता चला है इस घृणित अपराध की प्रमुख अपराधी मैरी ब्लैक थी जो पीडोफाइल रिंग की संचालिका थी।

महिला ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में अदालत में कहा ये झूठे हैं कि 19 घंटे की लंगी बहस के बाद अदालत ने महिला को कई धाराओं में आने वाले अपराध करने को दोषी पाया। महिला पर बच्चों के रेप करने, रेप करने की साजिश रचने और बच्चों को गंदे में काम में फंसाने के लिए दोषी पाया गया है। मामले की सुनवाई के बाद महिला बुरी तरह से रोने लगी।
विज्ञापन


महिला और उसके साथी जिस तरह से बच्चों का यौन शोषण करते थे और उनका शोषण करते थे वो काफी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन

बच्चों को बनाया था शोषण का खिलौना

महिला बच्चों को शोषण करने और उनके साथ दरिंदगी करने में इतनी माहिर हो चुकी थी उसने बच्चों को इस हाल में पहुंचा दिया था कि यौन शोषण का शिकार होना पीड़ितों के लिए साधारण बात हो चुकी थी।

माममें दोषी पाए 10 पुरुषों में 53 वर्षीय माइकल रोजर्स को 14 बार बच्चों का यौन शोषण करने और उन्हें प्रताड़ित करने का दोषी पाया गया, 43 वर्षीय जैसन एडम्स को 13 बार बच्चों का शोषण करने का दोषी पाया गया और 59 वर्षीय कई बार बच्चों के शरीर को नुकसान पहुंचाने और नौ बार यौन शोषण करने का दोषी पाया गया है।

इतना ही कुछ मौके पर सभी आरोपी एक साथ पार्टी करते और ताश के खेल के जरिए ये तय करते कि आज किस बच्चे का कौन यौन शोषण करेगा। वहीं पीड़ित बच्चों से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि किस तरह से एक दूसरे के सामने उनका शोषण किया जाता था। उन्होंने बताया कि ताश खेलने में जो जीतता वह बच्चों के गुप्तागों में हाथ लगाता और फिर उनका शोषण करता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें