फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का कत्ल कर पिता ने सुअर को खिलाया शव

Mon, 30 Nov 2015 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जो एक इंसान दूसरे इंसान के साथ करने को सोच भी नहीं सकता वह घिनौना काम एक पिता ने अपने सगे बेटे के साथ किया। मिरर के अुनसार, एक पिता ने अपने बेटे का कत्ल कर उसके शव को सुअरों को खिला दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि कलयुगी पिता माइकल जोन्स ने अपने सात वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को सुअरों को डाल दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस को आशंका है कि आरोपी मासूम को तब तक पीटा था जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई।

मामला अमेरिकी राज्य कनसास का है। पुलिस को आरोपी को खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी ने पत्नी को भी मारी गोली

बताया जा रहा है कि बच्चे की हत्या की खबर मिलने पर पुलिस जब मामले की तहकीकात के लिए पहुंची तो बाया कि वह अपनी बीवी पर हमला बोल दिया था और उसे गोली मार दी थी।

आरोपी माइकल 44 साल का है जबकि उसकी पत्नी 29 साल की थी। आरोपी में आठ बच्चे हैं जिनकी उम्र एक साल से 11 साल के बीच है।

मामले की जांच कर टीम को कुछ लोगों ने बताया कि बच्चे के शव को घर के पास ही दफना दिया गया था। पुलिस ने शव को जमीन से निकालकर देखा तो पाया कि वहां कुछ मानव अवशेष ही बचे हैं।

पुलिस को बाकी सात बच्चों को एक एनजीओ के हवाले कर दिया है जबकि आरोपी को अदालत से एक करोड़ रुपए यानी 10 मिलियन डॉलर के बांड पर जमानत दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें