दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच में इस कॉन्ट्रैक्ट किलर और माहिर चोर के नाम तीस से ज्यादा मामले दर्ज हैं। कुख्यात कातिल और शातिर चोर बनने वाले गौरव कोहली का मन बचपन से ही की ही कभी पढ़ाई में नहीं लगा।
32 साल का गौरव कोहली उर्फ राजीव के एयर फोर्स मेस के चीफ कुक का बेटा था। पढ़ाई में मन न लगने की वजह से क्लास 8 में ही उसने पढ़ाई छोड़ दी और गलत संगत में पड़ गया।
जल्द ही लोकल माफियाओं और गुडों के साथ उसका उठना बैठना आम हो गया। घर छोड़ देने के बाद से बड़े होने पर राजीव की दोस्ती दिल्ली के नामी बदमाश और हिस्ट्रीशीटर संदीप मेंटल से हो गई। दोनों ने मिलकर कई गुंडों को साथ में मिलाकर अपना एक गैंग तैयार किया और रुपए लेकर बड़ी चोरियों और हत्याओं को अंजाम देने लगे।
शहर में चढ़ते क्राइम के पारे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने फरार गौरव कोहली के पकड़ने या फिर उसके बारे में सूचना देने वाले को 25000 रुपए इनाम रख दिया।