फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉन्ट्रैक्ट किलर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 22 Feb 2014 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच में इस कॉन्ट्रैक्ट किलर और माहिर चोर के नाम तीस से ज्यादा मामले दर्ज हैं। कुख्यात कातिल और शातिर चोर बनने वाले गौरव कोहली का मन बचपन से ही की ही कभी पढ़ाई में नहीं लगा।
विज्ञापन


32 साल का गौरव कोहली उर्फ राजीव के एयर फोर्स मेस के चीफ कुक का बेटा था। पढ़ाई में मन न लगने की वजह से क्लास 8 में ही उसने पढ़ाई छोड़ दी और गलत संगत में पड़ गया।

जल्द ही लोकल माफियाओं और गुडों के साथ उसका उठना बैठना आम हो गया। घर छोड़ देने के बाद से बड़े होने पर राजीव की दोस्ती दिल्ली के नामी बदमाश और हिस्ट्रीशीटर संदीप मेंटल से हो गई। दोनों ने मिलकर कई गुंडों को साथ में मिलाकर अपना एक गैंग तैयार किया और रुपए लेकर बड़ी चोरियों और हत्याओं को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन


शहर में चढ़ते क्राइम के पारे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने फरार गौरव कोहली के पकड़ने या फिर उसके बारे में सूचना देने वाले को 25000 रुपए इनाम रख दिया।
विज्ञापन

सूचना मिली और चढ़ गया पुलिस के हत्‍थे

पिछले साल अक्टूबर के महीने में नजफगढ़ इलाके में रहने वाली लीला की मौत हो गई थी। तफ्तीश करने पर पुलिस ने गौरव कोहली और उसके गैंग को इस मामले में आरोपी पाया था। लेकिन पुलिस इस गैंग में किसी को भी पकड़ नहीं पाई थी।

एक बार फिर किसी घटना को अंजाम देने को तैयार गौरव कोहली कुछ दिनों से भालस्वा डेयरी के पास छुपा हुआ था। किसी अंजान कॉलर ने पुलिस को हालिया ठिकाना बताया और कॉलर के कहे अनुसार पुलिस उस जगह पहुंची और गौरव को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गौरव के पास से चोरी की गई टोयोटा इटियोस कार भी बरामद की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें