फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजुक अंगों पर किया प्रहार, किसान की हिरासत में मौत

Fri, 02 Aug 2013 05:07 PM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की स्पेशल टास्क फोर्स की हिरासत में मुरादाबाद के एक किसान की मौत होने के बाद बवाल हो गया है। दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रील थाने की स्पेशल टास्क फोर्स ने किसान को बाइक चुराने के आरोप में पकड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस ने मुरादाबाद के गांव धनारी से शुक्रवार को सुबह छह बजे एक किसान खुशीराम यादव (45 वर्ष) समेत दो लोगों को उनके घर से पकड़ा था। ग्रामीणों का आरोप है कि, पुलिस के जवानों ने गाड़ी में उनकी जमकर पिटाई की। खुशीराम के नाजुक अंग पर प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

एसटीएफ के जवान उसकी लाश को जंगल में फेंककर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। पुलिस को जान बचाने के लिए नजदीक के थाने में घुसना पड़ा।

किसान की हत्या से गुस्साई भीड़ ने थाने को घेर लिया और पुलिस के जवानों को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे।

कई घंटे चले हंगामे के बाद मृतक खुशीराम यादव के बेटे राजू यादव की तहरीर पर धनारी पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एसआई संतोष चंद्र, हवलदार विजयपाल और तीन सिपाहियों प्रवीन, संदीप और सतेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 341, 323 और 302 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज।
विज्ञापन


एफआईआर के तुरंत बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, तब जाकर भीड़ शांत हुई। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा गया है। धनारी पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार DL 1yc-9249 भी कब्जे में ले ली है और हथियार भी जमा करा लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें