फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाला बन 'नटवरलाल' कर रहे थे करतूत

Fri, 03 Jan 2014 12:56 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में लक्ष्मी नगर में रहने वाले दो शख्स ट्रैफिक पुलिसकर्मी बनकर व्यावसायिक वाहन चालकों से वसूली करने में लगे हुए थे। दोनों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी जैसी नीली जैकेट और नीली पैंट पहनी थी।
विज्ञापन


एक डिलीवरी वैन चालक की सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की सूझबूझ के चलते दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सिपाही को उचित इनाम देने की घोषणा की है।

ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला के अनुसार एक जनवरी को दोपहर 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि दो शख्स अवैध व्यावसायिक वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीसीआर मौके पर पहुंचती उससे पहले ही ट्रैफिक पुलिस का सिपाही सोहनवीर मौके पर पहुंच गया। उसने शिकायतकर्ता डिलीवरी वैन चालक सुरेश की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान गढ़वाली मोहल्ला निवासी रमेशचंद (35) और राजकुमार (42) के रूप में हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी शकरपुर चुंगी के पास उगाही कर रहे थे। आरोपियों ने जब सुरेश को रोका तो सुरेश के पास वैन के पूरे कागज थे। इसके बावजूद आरोपियों ने उससे 200 रुपये की डिमांड कर दी।

सुरेश ने घर से पैसे मंगाने की बात कहकर साइड में होकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। पूछताछ में ये बात सामने आई है कि आरोपी दोपहर 12 बजे से उगाही करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें