फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देखें यूपी पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर

Fri, 04 Dec 2015 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के इटावा में सैफई थाने में जेबकतरी के आरोप में पकड़े गए युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। विवाद बढ़ता देख एसएसपी मंजिल सैनी ने एक एसआई समेत दो आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। जिसकी जिम्मेदारी सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित को सौंपी गई है।

सैफई थाने में पुलिस ने जेबकतरी के आरोप में मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के कंजड कालोनी निवासी शीलू उर्फ पुल्ला उर्फ रुपेश को पकड़ा। पकड़ने के बाद इसकी जमकर पिटाई की गई। युवक चिल्लाता रहा, लेकिन पुलिस अपना काम करती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए पुलिसिया बर्बरता का वीडियो

इसी बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसकी वीडियो क्लिप बना ली। उसे मीडिया कर्मियों के हवाले कर दिया।

इस वीडियो के वायरल होते ही खलबली मच गई। हालांकि यह मामला तीन दिन पुराना है।

देखें वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें