फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंकर का दीवाना इंजीनियर पहुंचा हवालात

Fri, 10 Jan 2014 01:53 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक टीवी चैनल की एंकर को आपत्तिजनक एसएमएस भेजने और परेशान करने के मामले में ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी पेशे से आईटी इंजीनियर है और नोएडा में काम करता है। पुलिस के अनुसार, एंकर ने शिकायत में कहा है कि आरोपी सरफराज (29) उसे दो-ढाई साल से एसएमएस और फोन करक परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


वह उससे प्यार करने और शादी की बात कहता था। आरोपी एक बार सोने के कंगन लेकर टीवी चैनल के कार्यालय भी गया था। चार दिन पहले भी वह टीवी चैनल के कार्यालय पहुंचा था।
विज्ञापन


एंकर ने इसकी शिकायत जीके-एक थाना पुलिस को दी थी। जीके-एक थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके बुधवार शाम को सरफराज को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को कोर्ट में पेश करके उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें