फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमी का होठ काटकर खा गई नशे में धुत महिला

Wed, 10 Jun 2015 08:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत लोगों को आपने नाली मे गिरते या झगड़ा करते सुना होगा, लेकिन इस महिला ने नशे में आकर जो काम किया वो शायद ही किसी ने सुना हो। नशे में धुत एक महिला ने एक आदमी के होठों को कुत्ते की तरह काटकर खा गई। मामला ब्रिटेन के ग्लौस्टरशियरे इलाके का है।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार, डांस बार में अपने दोस्त के साथ पार्टी गई महिला ने पहले तो पैक के ऊपर पैक चढ़ाया और फिर नशा जब बेकाबू हो गया तो बार में मौजूद युवक और युवतियों से लिपटने लगी। इस पर वहां पर मौजूद एक शख्स ने महिला से कहा कि वह दूसरे लड़कियों के ब्यॉयफ्रेंड् को पकड़कर परेशान क्यों कर रही है।

इतना सुनकर नशे में धुत कैटरीना मॉरीशन नामकी महिला ने उस शख्स को ही दबोच लिया। महिला की इस हरकत से शख्स को लगा कि वह उसे किस करना चाहती है लेकिन उस महिला ने उसका होट अपने दातों से काट लिया और खा गई। पीड़ित शख्स ने अब मामले पर अदालत में अर्जी दी है जिसकी सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

दो को अपनी टांगों के बीच दबा नाजुक अंगों को छुआ

बताते हैं कि 27 वर्षीय कैटरीना जब लगातार लोगों को पकड़ रही थी और अपनी टांगों के बीच दबा रही थी तभी पीड़ित शख ने उसका विरोध किया था। पीड़ित शख्स ने कोर्ट को बताया कि कैटरीना ने दो जवान लड़कों को अपनी टांगों के बीच दबा लिया था जबकि वह अपनी गर्लफ्रेंड साथ डेटिंग कर रहे थे।

उसने बताया कि कैटरीना ने जवान लड़कों को पकड़ पर अपने अपने पैर फंसा लिया तो उन्होंने उससे छुड़ाने के लिए आवाज लगाई। यहां तक की वो उन लड़कों के नाजुक अंगों को भी दबा रही थी। इस पर वह उन्हें छुड़ाने के लिए गया। पीड़ित ने बताया कि जैसे वह उन्हें छुड़ाने का प्रयास करने लगा तो कैटरीना उन लोगों को छोड़कर उसे ही पकड़ लिया और धक्का मारकर गिरा दिया और फिर उसके नीचे वाले होट पर काट लिया।

वहीं पीड़ित की पत्‍नी ने भी कोर्ट में बताया कि उसने भी नशे में धुत कैटरीना को रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने उसके पति को पूरी तरह से दबोच लिया था और काफी देर तक उसके ऊपर अपनी टांगे रखे रही थी।
विज्ञापन

शीशा में देखा तो गायब मिला होठ

इधर कैटरीना के छोड़ने के बाद पीड़ित व्यक्ति को दर्द हुआ तो वह बाथरूम में जाकर शीशा देखा। शीशा देखने के बाद पता चला किया उसके निचले होठ का कुछ हिस्सा गायब था।

इसके बाद वह दोबारा से पार्टी वाले हाल में गया कि शायद उसका कटा हुआ होठ मिल जाए लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। पीड़ित शख्स ने कोर्ट को बताया कि बाद में उसने देखा तो उसके बांए हाथ में भी काटने का निशान था।

इसके बाद वह बार को छोड़कर तुरंत अस्पताल गया और वहां घंटो इजाल कराने के बाद घर लौटा। महिला ने कोर्ट में अपनी गलती मान ली है। लेकिन पुलिस ने कोर्ट को बताया ‌कि जब वह उसे गिरफ्तार करने गए तो वह काफी आक्रामक तरीके से उनसे पेश आई।

आरोपी महिला कैटरीना ने बताया कि वह तो सिर्फ पार्टी का मजा ले रही थी उसे किसी को काटने और पकड़ने के बारे में कुछ भी याद नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें