लोगों की पिटाई और अपमानित कर आए दिन चर्चा में रहने वाली मुंबई पुलिस उस वक्त असहाय नजर आई जब नशे में धुत एक मॉडल में थाने में मौजूद पुलिसवालों पर गाली गलौज और धक्का मुक्की करने लगी।
इतना नहीं पुलिस ने इस मॉडल की हरकत को बड़ी शांति के साथ देखती रही। मामला शुक्रवार की देर रात का है। पुलिस से किसी ने शिकायती की एक युवती शराब के नशे में हंगामा कर रही है तो पुलिस मॉडल को थाने ले आई। लेकिन इसके बाद थाने में मॉडल जो कुछ किया वह हैरान करने वाला था।
मिड डे के अनुसार, मॉडल ने थाने में मौजूद पुलिस वालों पर सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया बल्कि उनसे धक्का मुक्की भी की।