मुंबई के अंधेरी इलाके में सिपाही प्रवीन नालवाडे को एक महिला से छेड़छाड़ करने और उससे अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार कर तत्काल प्रभाव से नीलंबित कर दिया गया है।
इस नीलंबित सिपाही पर आरोप था कि जब वह नशे में धुत होने की स्थित में एक महिला से छेड़छाड़ की। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर देवान भारती ने बताया कि आरोपी सिपाही को नीलंबित कर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है।