फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देव प्रतिमाएं तोड़ने पर बवाल, कोतवाली घेरी

Sat, 21 Jun 2014 07:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस में सादाबाद कस्बे की शांत फिजा शुक्रवार सुबह बिगड़ते-बिगड़ते रह गई। कस्बे के बैजनाथ रोड स्थित मोहल्ला आनंद नगर चौराहे पर स्थित खुले मंदिर में देव प्रतिमाओं को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


सुबह जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर आक्रोशित लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गुस्साए लोग मंदिर के सामने ही धरना देकर बैठ गए और आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे। इन लोगों में काफी संख्या में महिलाएं भी थीं।

गुस्साए लोगों ने जुलूस निकाला और नेशनल हाईवे को भी जाम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी एसपी सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने और शांत करने की कोशिश की तो यह लोग और भड़क गए। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति गंभीर होते देख मौके पर कई थानों की फोर्स और क्यूआरटी को बुला लिया गया।

सीओ भी मौके पर पहुंच गए लेकिन इन अधिकारियों के समझाने के बाद भी यह लोग नहीं माने और आनंद नगर से जुलूस के रूप में जमकर सपा सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जवाहर और चौक बाजार होते हुए आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर पहुंच गए। वहां इन आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर खडे़ होकर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने इन लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया।

लोगों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। गुस्साए लोगों ने सादाबाद कोतवाली घेर ली। मौके की नजाकत को देख थाने पर एएसपी श्रीकृष्ण श्रीवास्तव और एसडीएम मदनचंद्र दुबे भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें पकड़ने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें