फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड पर दोस्त ने किया अश्लील कमेंट, बेरहमी से कत्ल

Tue, 31 Dec 2013 03:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका पर अश्लील टिप्पणी करने पर एक युवक ने अपने दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अरुण (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वारदात के दौरान अरुण अपने दोस्त ऋगिन थापा (25) के साथ अपने कमरे पर शराब पी रहा था। वसंत विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी ऋगिन थापा को गिरफ्तार कर लिया है।

बीवी का दो प्रेमियों से चल रहा था चक्कर, पति मारा गया!

पुलिस के मुताबिक अरुण, दिल्ली के मुनिरका इलाके में रहता था। उसका इलाके में ही प्रॉपर्टी डिलिंग का काम था। अरुण के घर के पास ही उसका दोस्त ऋगिन थापा रहता है। ऋगिन एक होटल में वेटर का काम करता है।
विज्ञापन


नाबालिग प्रेमियों के बीच दरार बना चौकीदार, और तभी...

रविवार देर रात ऋगिन, अरुण के घर पहुंचा। दोनों बैठकर शराब पीने लगे। शराब पीने के दौरान अरुण ने ऋगिन की प्रेमिका पर अश्लील टिप्पणी कर दी, जिससे ऋगिन नाराज हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। झगड़े के दौरान ऋगिन ने अरुण पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


किसने किया रेप? पता नहीं, नाबालिग ने बच्चे को जन्मा

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। देर रात करीब 2:00 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अरुण को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जलपाईगुड़ी निवासी ऋगिन थापा को दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें