दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बुधवार को एक लड़का और लड़की एक मॉल की छत से कूद गए। लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़का गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है।
लड़की का नाम चंचल बताया जा रहा है, जो रोहिणी की रहने वाली है, जबकि लड़के के बारे में अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
घटना के बारे में पता चलते ही वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल पुहंचाया। जहां लड़की की मौत हो गई।
लड़का और लड़की ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है।
जनकपुरी में बना डिस्ट्रिक सेंटर पहले भी कई आत्महत्याओं का गवाह रह चुका है।