फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को स्कूल के बहाने ले गया दोस्त के घर, लूटी अस्मत

Tue, 10 Dec 2013 07:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक युवक पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा को बाइक से स्कूल छोड़ने ले गया। लेकिन स्कूल न जाकर छात्रा को अपने एक दोस्त के घर लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन


वहां चाकू की नोंक पर उससे रेप किया। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के बाद से आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय सीमा (परिवर्तित नाम) अपने परिजनों के साथ अमन विहार इलाके में रहती है। वह सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके परिजनों ने रविवार को थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी सात दिसंबर को पैदल स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रभात (22) ने बच्ची को बाइक से स्कूल छोड़ने की बात कही। वह छात्रा को लेकर स्कूल जाने के बजाए अपने दोस्त के घर पहुंच गया। जहां उसने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

छात्रा किसी तरह से घर पहुंची और रात में परिजनों को इस बात की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें