फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां रोते हुए बोलीः बिटिया को गए साल हो गया, दरिंदे जिंदा हैं

Mon, 16 Dec 2013 11:14 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बिटिया को श्रद्धांजलि देने का दौर शुरू हो गया है, लेकिन उसके घर में सन्नाटा पसरा है। मां अपनी दुलारी को याद करते हुए बस आंसू बहाती है।
विज्ञापन


सिसकते हुए वह बस इतना ही कह पाती हैं, ‘दुनियाभर में मेरी बच्ची को 16 दिसंबर को श्रद्धांजलि दी जाएगी, पर हम तो वो भी नहीं कर सकते। एक साल हो रहा है और दरिंदे जिंदा हैं। हर पल यह दर्द सताता है कि बिटिया को इंसाफ नहीं दिला सके।’

बिटिया का परिवार राजधानी की एक सोसायटी में पुराने घर से शिफ्ट हो चुका है। हालांकि, सोमवार को परिवार पुराने घर जाएगा। मां कहती हैं, ‘हमें विश्वास है कि बिटिया कल हमसे मिलेगी। उस घर से उसकी बचपन की यादें हैं।’
विज्ञापन


'खुशियां छीन ली'
पिता और दोनों भाई भी खामोशी से बैठे हुए थे। भाई ने कहा, ‘पहली बार राखी के दिन हमारी कलाई खाली थी। दीदी होती तो शायद जिंदगी कुछ अलग होती। बेशक सरकार ने घर और पैसा दे दिया है, लेकिन बदले में खुशियां छीन ली हैं। दीदी के आगे हर चीज बेमानी है।’

'आलू के परांठे पसंद थे उसे'
वहीं, बिटिया की मां का कहना है, ‘जीना है तो खाना तो पड़ेगा। यूं तो उसे खाने में सब कुछ पसंद था, लेकिन 16 दिसंबर को खास आलू के परांठे बनाऊंगी, ताकि वो जहां भी हो, उसका पेट भर सके। उसे भूखा रहना पसंद नहीं था। श्रद्धांजलि तो नहीं पर उसके लिए खास आलू के परांठे बनाकर रखने हैं।’

किसी ने नहीं ली परिवार की सुध
घटना के बाद दिल्ली, यूपी व केंद्र सरकार समेत महिला आयोग ने बिटिया के परिवार को अपनाने की बात की थी, लेकिन आठ माह में सरकार के किसी नुमाइंदे ने खोज खबर नहीं ली है। राजधानी में श्रद्धांजलि का दौर चल रहा है, लेकिन किसी ने परिवार की सुध नहीं ली। भाई छोटे हैं, इसलिए पिता को नौकरी देने की घोषणा हुई थी। वो भी महज वादों में ही छूट गई।
विज्ञापन


परिवार का कहना है, 'बिटिया को पूरा इंसाफ दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। देखो पूरा इंसाफ मिलता है या फिर अधूरा। एक ही सपना है पांचों दोषी फांसी के तख्ते पर झूलें, ताकि देश की अन्य बेटियां सुरक्षित हो सकें।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें