दाऊद की कार को खरीदने वाले हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि अब उसे वापस करने की फिराक में हैं। स्वामी चक्रपाणि ने मीडिया को बताया है कि वह आरटीओ से संपर्क कर नीलामी कराने वाली संस्था को वापस करना चाहते हैं।
द हिंदू के अनुसार, कार को वापस करने कारण बताते हुए चक्रपाणि ने कहा कि उन्हें इसे दाऊद की बताकर दी गई है जबकि यह कार दाऊद की है ही नहीं।
नौ दिसंबर को दक्षिणी मुंबई के एक होटल में हुई दाऊद की सात संपत्तियों की नीलामी की गई थी जिसमें एक राष्ट्रवादी पत्रकार ने दाऊद का होटल दिल्ली जायका खरीदा था। चक्रपाणि ने मीडिया से यह भी कहा कि अगर कार वापस नहीं होती तो इसे चौराहे पर लोगों के सामने जला दिया जाएगा या फिर किसी कबाड़ी को बेच दिया जाएगा।