फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र 43 मामले 43 शर्त 1, क्या डॉन की शर्त मानेगी पुलिस?

Mon, 18 Jan 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कई शहरों में उसके गुनाहों के निशान और कई मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में उसका नाम शामिल है। हत्या, तस्करी और वसूली, शायद ही कोई गुनाह बचा हो जो उसके सिर पर न हो। अपराध जगत में उसे किसी से कम नहीं आंका जाता। शायद इसीलिए पुलिस को उसे कहना पड़ता है 'तमिलनाडु का दाऊद इब्राहिम'। बात मोस्ट वॉन्टेड डॉन श्रीधर धनपालन की हो रही है।
विज्ञापन


दक्षिण में कई परिवारों को गम और अफसोस की जिंदगी बिताने पर मजबूर करने वाला श्रीधर फिलहाल दुबई में ऐशो-आराम की जिंदगी गुजार रहा है। अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू को लेकर श्रीधर फिर से सुर्खियों में आ गया है। अंगेज्री अखबार को दिए इंटरव्यू में श्रीधर ने इच्छा जताई है कि वो भारत आना चाहता है लेकिन उसकी एक शर्त है।

डॉन श्रीधर की मानें तो अगर भारत में फेयर कोर्ट ट्रायल यानी निष्पक्ष सुनवाई के लिए उसे भरोसा दिया जाए तो वो दुबई से लौटने को तैयार है।

डॉन के मुताबिक अगर तमिलनाडु के डीजीपी या आईपीएस अधिकारी उसे निष्पक्ष सुनवाई का वादा करते हैं तो वो कल ही भारत आ जाएगा और अदालती कार्रवाई में शामिल होकर खुशी महसूस करेगा।
विज्ञापन

'पुलिस ने धोखा दिया तो सायनाइड खा लूंगा'

खाकी के गलियारों में श्रीधर को तमिलनाडू का दाऊद इब्राहिम कहा जाता है। बताया जाता है कि श्रीधर सूबे का सबसे वॉन्टेड अपराधी है। श्रीधर पर ये भी आरोप है कि वो दुबई में बैठकर चेन्नई और आस-पास के इलाको में रियल स्टेट सेक्टर में करीब 5 अरब का कारोबार चलाता है। 43 वर्षीय श्रीधर के खिलाफ 43 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें 7 हत्याओं के मामले शामिल हैं।

अब इंडियन एक्सप्रेस को दिए ऑनलाइन वीडियो इंटरव्यू में श्रीधर ने कहा है कि अगर उसे निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा दिलाया जाए तो अदालती कार्रवाई का सामना करने के लिए भारत आने को तैयार है। श्रीधर कांचीपुरम में शराब का अवैध धंधा चलाता रहा है। उसका कहना है कि अगर वो अपने बिजनेस वीजा पर ही भारत आता है तो तमिलनाडु पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है।

तमिलनाडु के डीजीपी या कोई आईपीएस अधिकारी अगर वादा करें कि उसे जान से मारा नहीं जाएगा और निष्पक्ष सुनवाई की जाएगी को कल ही भारत आने को तैयार है। श्रीधर ने ये भी कहा है कि अगर उसका एनकाउंटर करने की कोशिश हुई तो सायनाइड खाकर आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन

अरबों की संपत्ति के मालिक को मौत का खौफ!

श्रीधर के मुताबिक उसे उसके सलाहकर्ताओं ने आगाह किया है कि भारत लौटते वक्त पुलिस उसे मार सकती है।

इस मामले पर तमिलनाडु के डीजीपी अशोक कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो वो उपलब्ध नहीं रहे, लेकिन आईजीपी पी थामारई कान्नन ने कहा है कि वो कुछ हफ्तों के बाद इस पर जवाब दे सकते हैं।

अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा है कि 20 अपराधियों की फेहरिस्त में श्रीधर सबसे ऊपर है। दुबई के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने भी कंफर्म कर दिया है कि साल 2013 में 6 महीने की सजा काट कर श्रीधर कांचीपुरम से दुबई आ गया था। तब वो वापस नहीं गया।

उधर साल 2015 में उसका पासपोर्ट रद्द होने की बात पुलिस और श्रीधर दोनों ने बताई। श्रीधर के खिलाफ और इंटरपोल की तरफ से भी नोटिस जारी है।

बीती 3 जनवरी को श्रीधर धनपालन फिर से सुर्खियों में तब आ गया था जब उसके भाई समेत 7 लोगों पर गुंडा एक्ट लगने पर उसने कांचीपुरम के एक पुलिस इंस्पेक्टर को फोन पर धमकाया। सूत्रों के मुताबिक धमकी भरे फोन के बाद श्रीधर के खिलाफ आठ और मुकदमे दर्ज किए गए। श्रीधर पर ज्यादातर मुकदमे रियलस्टेट सेक्टर के बताए जाते हैं। ये भी बताया जाता है कि केवल कांचीपुरम में उसकी एक अरब की जायदाद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें