फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक गया दाऊद का होटल, देशभक्ति संस्था ने लगाई सबसे ज्यादा बोली

Wed, 09 Dec 2015 07:29 PM IST
अश्विन अघोर/मुंबई से, बीबीसी हिंदी के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की मुंबई स्थित संपत्ति की मंगलवार से शुरु हुई नीलामी बुधवार तक जारी रही और शाम को आखिरी बोली लगी। बोली लगाने वालों में कारोबारियों के अलावा अखिल भारतीय हिंदू महासभा और एक वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन


यह नीलामी दक्षिण मुंबई के होटल डिप्लोमेट में हो रही है। दाऊद की नीलाम की जा रही संपत्ति में एक कार, एक होटल और माटुंगा स्थित दाऊद का घर भी शामिल है।

एक निजी कंपनी यह नीलामी स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनीपुलेटर्स (फोर्फिचर ऑफ़ प्रॉपर्टीज) एक्ट 1976 के तहत कर रही है। नीलामी का अपनी तरह का ये दूसरा मामला है।

देशभक्ति संस्‍था ने लगाई सबसे ज्यादा बोली

दाऊद के होटल 'दिल्ली जायका' को वरिष्ठ पत्रकार एस बालाकृष्णन की देशभक्ति आंदोलन संस्था ने 4.28 करोड़ की बोली लगाकर खरीद लिया है। इसकी न्यूनतम कीमत 1.18 करोड़ रुपए रखी गई थी।

माटुंगा में स्थित महावीर बिल्डिंग में दाऊद के नाम पर 32.77 वर्ग मीटर का एक घर भी है, जिसकी न्यूनतम कीमत 50 लाख 44 हजार रुपए रखी गई है।

इस इमारत में कुल 315 परिवार रहते हैं, जिनमें से ज़्यादातर अपने कमरे ख़ाली कर चुके हैं और इस इमारत को दोबारा बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

30 हजार रुपए में बिकी दाऊद की कार

इसके अलावा अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने दाऊद की कार 30,000 रुपए में खरीदी है। इस कार की न्यूनतम कीमत 15,700 रुपए रखी गई थी।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदर प्रकाश कौशिक ने बीबीसी को बताया, “हमने यह कार सिर्फ़ इसलिए खरीदी है ताकि यह साबित कर सकें कि दाऊद इब्राहिम की कोई हैसियत नहीं है। हमें उससे डरना नहीं चाहिए। इस बार हमें नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है। लेकिन भविष्य में जब भी दाऊद की संपत्ति की नीलामी होगी, हम बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें