अमेरिका में एराइजोना प्रांत के सबसे बड़े शहर फीनिक्स में एक पिता को अपने बेटे की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वह गाड़ी के भीतर अपने बच्चे को लॉक कर सोने चला गया और भीषण गर्मी के कारण दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस ने पिता जेम्स कोयर पर हत्या और बच्चे से बदसलूकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि यह एक दर्दनाक मौत है। जांच में पता चला है कि कार के अंदर कोई भी सीट नहीं थी। बच्चा अपनी पूरी हिम्मत से कार से बाहर आने की कोशिश कर रहा था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कार को बाहर से लॉक किया गया था या नहीं।