बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरणा लेकर एक युवक ने पूरे फिल्मी अंदाज में करीब 50 लड़कियों को सोशल मीडिया के जरिए फंसाया और उनका फायदा उठा रहा था।
बेहरमपुरा में रहने वाले फैसल याकूब कुरैशी (27) ने फेसबुक पर राज मल्होत्रा के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया और लड़कियों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी।
फैसल ने फेसबुक के जरिए 2010 में एक ऐसी लड़की से दोस्ती करने की कोशिश की जो सोशल साइट पर काफी सक्रिय थी। खुद को एक नामी बिजनेसमैन बताने वाले युवक ने जल्द ही लड़की का दिल जीत लिया और उसका फोन नंबर भी हासिल कर लिया।
इसके बाद दोनों अक्सर एकांत में मिलने लगे। हालांकि उसकी हरकतों की वजह से लड़की को शक हुआ और उसने पीठ पीछे उस पर नजर रखती शुरू कर दी। कुछ दिनों तक ये सिलसिला यूं ही चला और आखिरकार उसने युवक की असली पहचान ढूंढ़ निकाली और उससे बात करना भी बंद कर दिया।