होली पर सोमवार देर शाम नैनी के महेवा इलाके में प्रेमिका के घर घुसे युवक की हत्या कर दी गई। लड़की के पिता समेत परिवार के लोगों ने युवक पर धारदार हथियार से वार किया। फिर पिता ने खुद एग्रीकल्चरल चौकी जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
महेवा पश्चिम पट्टी गांव में सोमवार शाम करीब छह बजे डीजे पर गाने बजाकर युवक जश्न मना रहे थे। उसी वक्त सौरभ निषाद (28) क्षेत्र में ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुस गया और उसकी लड़की से जोर जबरदस्ती करने लगा।
आरोप है कि उस लड़की का सौरभ से प्रेम संबंध था। लड़की के पिता ने रोका तो सौरभ ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इससे भड़के युवती के पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उसका गुप्तांग भी काट दिया।