फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्तांग काटकर प्रेमी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर सोमवार देर शाम नैनी के महेवा इलाके में प्रेमिका के घर घुसे युवक की हत्या कर दी गई। लड़की के पिता समेत परिवार के लोगों ने युवक पर धारदार हथियार से वार किया। फिर पिता ने खुद एग्रीकल्चरल चौकी जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


महेवा पश्चिम पट्टी गांव में सोमवार शाम करीब छह बजे डीजे पर गाने बजाकर युवक जश्न मना रहे थे। उसी वक्त सौरभ निषाद (28) क्षेत्र में ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुस गया और उसकी लड़की से जोर जबरदस्ती करने लगा।

आरोप है कि उस लड़की का सौरभ से प्रेम संबंध था। लड़की के पिता ने रोका तो सौरभ ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इससे भड़के युवती के पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उसका गुप्तांग भी काट दिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी ने ही दी पुलिस को जानकारी

फिर खुद पिता ने एग्रीकल्चरल चौकी जाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। उस वक्त तक गांव वालों को घटना की जानकारी नहीं थी। चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा सिपाहियों के साथ उसके घर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सौरभ निषाद को उठाकर ले जाने लगे। उसकी हालत देख उसके कुछ साथी भड़क गए।

उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे तीन सिपाही घायल हो गए। खबर पाकर नैनी थाने से और पुलिस बल पहुंचा और किसी तरह गुस्साए लोगों को काबू में किया। घायल सौरभ को पुलिस अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सल्लन निषाद का पुत्र सौरभ सात भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। वह गिट्टी और बालू सप्लाई का काम करता था। पुलिस ने सौरभ की मौत से पहले घटना में दफा 336 और 308 का केस दर्ज किया था।

बताया गया कि बाद में मामले में हत्या की धारा लगाई जाएगी। सौरभ के भाई की तहरीर पर एफआईआर लिखकर युवती के पिता को पकड़ लिया गया जबकि उसका भाई फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें