फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से यूपी बुला महिला से प्रेमी ने की दरिंदगी

Sat, 14 Sep 2013 02:39 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से मुरादाबाद आई एक महिला के साथ उसके प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर दरिंदगी की। झांसा देकर रामपुर दोराहे के पास ले गया। जेवर, नगदी लूटकर उसके हाथ पैर की नसें काट दीं और रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


कपड़े अस्त व्यस्त देख डाक्टरों ने मेडिकल भी कराया। महिला ने आरोपी का नाम बताया, लेकिन साथी का नाम नहीं बता पाई। पुलिस वारदात के कई घंटे बाद मौके पर पहुंची।

महिला मीरा ने अर्द्धबेहोशी की अवस्था में बताया कि वह मुंबई में बांद्रा के पास की रहने वाली है और वहीं पर एक बर्तन पैकिंग करने वाली कंपनी में काम करती है। पति सुदामा शादी समारोहों में मंडप सजाने का काम करते हैं। घर में तीन बच्चे अजय, सनी और माला हैं।
विज्ञापन


मीरा ने बताया कि चार माह पहले उसकी दोस्ती मुरादाबाद के आसिफ नामके युवक से हुई थी। आसिफ बर्तन की बिक्री आदि के सिलसिले में अक्सर वहां जाता रहता है। दोनों में नजदीकियां हुईं। इसके बाद आसिफ ने उसे मुरादाबाद में बेहतर सैलरी दिलवाने का झांसा देकर यहां बुलाया।

बुधवार को मीरा मुंबई से दिल्ली के लिए चली। शुक्रवार शाम वह मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची। यहां उसे आसिफ और एक अन्य युवक लेने आए। मीरा ने बताया कि दोनों उसे रामपुर दोराहे के पास एक धार्मिक स्थल के दर्शन कराने के लिए ले गए।

यहां उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं। होश आने पर उसने खुद को रेलवे ट्रैक पर देखा। क्रासिंग के गार्ड ने फोन करके एंबुलेंस बुलाई। इसके बाद मीरा को अस्पताल लाया गया।

जीआरपी का मामला बता पुलिस ने झाड़ा पल्ला
वारदात के बाद 108 एंबुलेंस जब महिला को लेकर कटघर थाने पहुंची तो वहां मामला जीआरपी का बताकर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। एंबुलेंस चालक ने बताया कि जीआरपी थाने गए तो पुलिस ने मामला कटघर थाने का बताया।

परेशान होकर वह महिला को जिला अस्पताल ले आए। वारदात करीब शाम सात बजे हुई। लेकिन पुलिस रात 12 बजे तक मौके पर नहीं पहुंची थी। न ही अस्पताल जाकर पुलिस ने महिला के बयान लिए।

महिला के साथ वारदात की जानकारी लखनऊ कंट्रोल रूम से मिली है। इंस्पेक्टर कटघर को मौके पर भेजा गया है। अभी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। -- राकेश, सीओ कटघर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें