फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई फिर शर्मसारः मॉडल को बाइक सवारों ने छेड़ा

Tue, 03 Sep 2013 03:50 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां ऑटो से जा रही 23 वर्षीय मॉडल के साथ दो लड़कों ने छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को मलाड के पास ऑटो से जा रही लड़की के साथ दो बाइक सवार लड़कों ने छेड़छाड़ की।

बाइक सवार दो लड़के जब लड़की को परेशान कर रहे थे तो लड़की ने अपने मोबाइल से उन लड़कों की फोटो खींच ली थी।

कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्ट्रेस लवलीन कौर को तीन लड़कों ने परेशान किया था और उसका पर्स छीन लिया था। इस दौरान आस-पास के लोग उनकी मदद के लिए सामने नहीं आए थे।

ऑटो सवार लड़की के दोस्त ने जब खीची गई फोटो को जब सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड किया तो छेड़छाड़ करने वाले लड़कों के खिलाफ और लोगों ने भी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोनो लड़कों की फोटो को 880 बार से ज्यादा शेयर किया गया है।

लड़की का दोस्त जो अभी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर रहा है, ने बताया कि जिन लड़कों की फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाली गई हैं। उनकी पहचान और लड़कियों ने भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें