फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 महीने और 12 कत्ल, हैरान कर देगी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस में एक जोड़े ने 12 बेघर लोगों की हत्या कर दी। इसके पीछे उन्होंने जो वजह बताई है वो और भी हैरान कर देने वाली है। दोनों ने वारदातों का ये सिलसिला बीते वर्ष जुलाई में शुरू किया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मॉस्को में रहने वाले पॉल वॉइटो (20) और एलेना लोबाशेवा (25) को जिस किसी पर भी बेघर या शराबी होने का शक हुआ, उन्होंने उसे मार डाला। इनका दावा है कि ये शहर को साफ और शांत रखने के लिए ऐसा कर रहे थे।

दोनों आरोपियों ने वारदातों को अंजाम देने के लिए कई पैने चाकू जमा कर रखे थे। इनकी हरकत का भंडाफोड़ तब हुआ जब इन्होंने बैंक में काम करने वाले एक शख्स पर 100 से भी ज्यादा बार चाकू से वार किया।
विज्ञापन

एक छोटी सी गलती ने दोनों को फंसा दिया

डेली मेल के अनुसार, पीड़ित सेरजी  बैंक में कार्यरत था। वह सड़क के पास ही रहता था। उसे बेघर मानकर दोनों आरोपियों ने एक पार्क पर उसे रोका और चाकू से हमला कर दिया।

पीड़ित के पिता एलेक्जेंडर येवसेयेव (60) ने कहा कि उनका बेटा न तो बेघर है और न ही शराबी। वह बैंक में काम करता है और घटना वाले दिन अपने दोस्त से पार्क में मिला था, जहां दोनों ने बातचीत के दौरान ड्रिंक ली थी।

दोस्त से मिलने के बाद वह घर के लिए निकला तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया और करीब 107 बार चाकू से वार किया। उन्होंने एक स्ट्रीट क्लीनर पर भी हमला बोला जिसके बाद उनकी पोल खुल गई। क्लीनर मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन

पुलिस के सामने सुनाई खौफनाक दास्तां

पुलिस के अनुसार, क्लीनर के तौर पर काम करने वाला प्रोखोर गोर्सकोव (45) ने अपना काम खत्म करके घर का रुख किया था। उसे अकेला देखकर दोनों आरोपियों ने उसका पीछा किया और मौका देखते ही उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया।

किसी तरह उनके चंगुल से भागकर वह नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंच गया और दोनों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी महिला ने वारदात में शामिल होने से इनकार कर दिया, लेकिन दूसरे ने अपराध स्वीकार कर लिया।

उसने पुलिस को बताया कि जुलाई 2014 से फरवरी 2015 के बीच उन्होंने कई हत्याएं की हैं। इसके लिए उन्होंने ऐसे लोगों को चुना जिन पर बेघर और शराबी होने का शक हुआ। वे अक्सर रात को सुनसान इलाकों में ही ऐसी वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां उन्हें दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें