फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! गर्लफ्रेंड को मारकर खा गया उसका दिल

Tue, 16 Sep 2014 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी-कभी इंसान इतना खौफनाक हो जाता है कि दूसरा उसके बारे में ऐसा सोच ही नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला इंडियाना में सामने आया है जहां एक सिरफिरे शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को मारकर उसका दिल, फेफड़ा और दिमाग खा गया।
विज्ञापन


दरअसल यूसुफ नामक वह शख्स एक सजायाफ्ता हत्यारा था, जो जमानत पर कुछ दिन के लिए बाहर आया था। डेली मेल के अनुसार, जमानत पर बाहर आने के बाद वह आदमखोर युवक अपनी गर्लफ्रेंड के घर गया और उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद वह उसका सिर, गर्दन और धड़ को अलग कर दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, उसने उसके दिमाग के कुछ हिस्सों को भी पका कर खाया।

बताया जाता है कि यूसुफ 1998 में अपने किशोर प्रेमिका की हत्या का दोषी पाया गया था। वह 2012 में पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन 2013 में वह फिर गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उसे फिर जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले यूसुफ को पुलिस ने अनियमित ड्राइविंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उसने अपनी रिहाई के लिए 1,000 डॉलर के बांड का भुगतान किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें