फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज संबंध बना रहे, इसलिए दी पति के नाम सुपारी

Fri, 22 Nov 2013 03:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में नाजायज संबंधों की एक खून भरी दास्तां सामने आई है। एक युवती ने अपने अवैध संबंध को बनाए रखने के लिए अपने पति के कत्ल की सुपारी दे दी।
विज्ञापन


मामला उस समय सामने आया, जब यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपियों को रोका। पुलिस को एक आरोपी के कपड़े पर खून के धब्बे दिखे। जब पुलिस ने उनसे सख्त पूछताछ की तो राज का पर्दाफाश हो गया।

दिल्ली शर्मसार: विदेशी बच्ची से दुष्कर्म

टीओआई के अनुसार, कांट्रैक्ट किलर चेन्नई के जे सरवणन, के गिरिधरन, आर पेरूमल और वी सेंथिल ने बताया कि विद्या के कहने पर चेय्यार दुरई ने उसके पति राजकुमार की हत्या की सुपारी दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने विद्या और चेय्यार दुरई को गिरफ़्तार कर लिया है। जबकि विद्या का प्रेमी मणिकानंदन की तलाश कर रही है।

मुलायम के गढ़ में गैंगरेप, मौत की धमकी

चारों ने जब हत्या की बात कबूल की तब पुलिस टीम अस्तलक्ष्मीनगर में राजकुमार के घर गई। उसके शव को कब्जे में लिया। उस समय तो विद्या टालमटोल करने लगी लेकिन बाद में सारी बातें बता दी।

बॉयफ्रेंड की खोली पोल, तो प्रेमिका को मिली मौत

आठ साल पहले हुई थी शादी
बयान के अनुसार, आठ साल पहले राजुकमार और विद्या की शादी हुई थी। वह एक एक्सपोर्ट कंपनी में इलेक्ट्रिशियन था। विद्या भी वहीं काम करती थी।

बाद में उसकी मुलाकात मणिकानंदन से हुई। फिर दोनों में प्रेम शुरू हो गया। इस बात की भनक राजकुमार को लग गई। वह विद्या को प्रताड़ित करने लगा।

दरवाजा खुला छोड़ा
तब विद्या ने मणिकानंदन को यह बात बताई। फिर दोनों दुरई से मिले। उसके बाद राजकुमार की हत्या की साजिश रची गई। चारो कांट्रैक्ट किलर गुरुवार शाम को मदुरावोयाल पहुंचे लेकिन राजकुमार को मारने के लिए जगह नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


इस पर विद्या ने चारों को रात में घर पर ही बुला लिया और मुख्य दरवाजा खुला ही छोड़ दिया। सभी रात में घर में घुसे और राजकुमार का गला रेत दिया। कत्ल के समय विद्या ने राजुकमार का पैर पकड़ रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें