फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने कंपाउंडर ने लूटी छात्रा की इज्जत

Wed, 20 Aug 2014 03:05 PM IST
संवाददाता/वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के थाना करसड़ा क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती छठवीं कक्षा की छात्रा के साथ इलाज के बहाने एक कंपाउंडर ने दरिंदगी की।
विज्ञापन


घटना सोमवार की देर रात की है। परिवारवालों की शिकायत पर सुबह पुलिस ने छात्रा के बयान के बाद मंडलीय अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। साथ ही, आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया।

सूचना पर एसपी ग्रामीण एके पांडेय और सीओ मुकेश चंद्र उत्तम भी मौके पर पहुंचे। देर शाम फर्जी तरीके से अस्पताल चलाने के आरोप में अस्पताल संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बछांव इलाके के एक स्कूल में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा को बुखार होने पर सोमवार की शाम चार बजे अस्पताल ले आया गया था। साथ में देखभाल के लिए उसकी मां और मौसी भी आई थीं।

अस्पताल संचालक डा. रामलाल मौर्या ने छात्रा को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। रात में छात्रा को ड्रिप चढ़ाया जा रहा था। परिवारवालों के मुताबिक रात करीब तीन बजे मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी कंपाउंडर रूपेश चंद उर्फ संतोष (30) इलाज के बहाने आया और छात्रा के पास बैठ गया।

छात्रा की मां और मौसी सो गईं तो वह छात्रा को शौचालय दिखाने के बहाने वहां से बाहर ले गया और फिर एक कमरे बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां जब उधर पहुंचीं तो कंपाउंडर उसे छोड़कर वहां से खिसक गया।
विज्ञापन

पुलिस को न बताने की मिली धमकी

छात्रा की मां ने तत्काल अस्पताल संचालक से घटना की शिकायत की तो उन्हें धमकाकर चुप करा दिया गया। सुबह पीड़ित छात्रा को लेकर उसकी मां वहां से निकल गईं।

अखरी स्थित एक अस्पताल में छात्रा को भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजेश यादव महिला सब इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित छात्रा और उसके परिवार के लोगों को थाने ले जाया गया। थाने में छात्रा के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई।

इसके बाद छात्रा को मेडिकल जांच के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी कंपाउंडर के खिलाफ दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

देर शाम अस्पताल संचालक डा. रामलाल मौर्या को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डा. मौर्या पर फर्जी तरीके से अस्पताल संचालित करने सहित अन्य आरोप हैं।

हालांकि डा. मौर्या ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। उधर, थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि आरोपी कंपाउंडर और अस्पताल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें