फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा शकील ने सोनू निगम को धमकाया

Thu, 03 Oct 2013 11:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ माने जाने वाले छोटा शकील ने गायक सोनू निगम को धमकी दी है।
विज्ञापन


उसने पिछले महीने कई कॉल और एसएमएस करके सोनू निगम को एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से हुआ करार रद्द करने की धमकी दी।

पुलिस से शिकायत में सोनू निगम ने बताया कि उन्होंने जिस कंपनी से करार किया है, उसे रद्द करने के लिए धमकी मिली है। साथ ही यह भी कहा गया है कि वह उसी कंपनी के साथ अनुबंध करें, जो छोटा शकील ने बताई है।

सोनू ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड टूर को लेकर एक कंपनी से करार किया है।

धमकी में शकील ने सोनू से कथित तौर पर कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई, तो मुंबई के एक प्रभावशाली परिवार की महिला से जो उनकी दोस्ती है, उससे पर्दा हटा दिया जाएगा। उसने कथित तौर पर सोनू को बदनाम करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा शकील का दावा है कि उस महिला और सोनू निगम के बीच निजी बातचीत का ऑडियो है और बात न मानने पर उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक कार्यक्रम के सिलसिले में सोनू निगम मुंबई से बाहर हैं। उन्होंने इस बारे में अभी कोई विस्तृत बयान या मामला नहीं दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस उनको सुरक्षा मुहैया कराएगी।

साल 2014 में सोनू निगम अन्य फिल्म कलाकारों के साथ अलग-अलग देशों में 12 स्टेज शो करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें