फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डॉन' की गिरफ्तारी पर छोटा शकील का बड़ा दावा, कहीं 4 बातें

Tue, 27 Oct 2015 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया में डॉन छोटा राजन की गिरफ्तारी पर डी कंपनी के कमांडर छोटा शकील ने बड़ा दावा किया है। छोटा शकील ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा है कि उसी के वजह से ही छोटा राजन की गिरफ्तारी हुई है। गौरतलब है कि छोटा राजन डी कंपनी का एक बड़ा दुश्मन था।
विज्ञापन


डॉन छोटा शकील ने छोटा राजन को लेकर पांच बातें प्रमुख तौर पर कहीं हैं जो इस प्रकार हैं। 1- 'एक सप्ताह पहले छोटा राजन फिजी में था जहां पर हमारे शूटरों पर उसे जान से मारने के लिए हमला किया था और इस हमले से डरकर छोटा राजन फिजी से इंडोशिया भाग गया था जहां पर उसकी गिरफ्तारी हो गई।'

छोटा शकील ने कहा कि अगर उसके लड़के उसपर हमला नहीं करते वह गिरफ्तार नहीं किया जाता। इससे पहले 2000 में छोटा शकील ने राजन पर जानलेवा हमला किया था।

2- छोटा राजन की गिरफ्तारी से खुश नहीं है डी कंपनी

हालांकि छोटा शकील ने छोटा राजन की गिरफ्तारी पर नाखुशी जाहिर की है। उसने कहा है 'छोटा राजन की गिरफ्तारी से डी कंपनी खुश नहीं है और हमारी दुश्मनी इस गिरफ्तारी से खत्म नहीं हुई है। मैं छोटा राजन को खत्म करना चाहता हूं, .. और मैं शांत होकर नहीं बैठूंगा।'

3- छोटा शकील ने कहा है कि अब छोटा राजन को भारत सरकार को सौंपा जाएगा या इंडोनेशिया सरकार छोड़ इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

छोटा शकील ने कहा 'हम भारत सरकार पर भरोसा नहीं करते क्योंकि भारत सरकार उन्हें पकड़ने के लिए छोटा राजन की मदद लेना चाहती है। भारत सरकार की क्या गारंटी हे कि वह छोटा राजन के खिलाफ ट्रायल चलाए और उसे दोषी ठहराए।'
विज्ञापन

4- 'हमारा फंडा है राजन को खत्म करना'

छोटा शकील ने जोर देकर बार-बार यही बात कह रहा है कि उनका एक ही उद्देश्य है- छोटा राजन को खत्म करना। उसने कहा है, हमारा फंडा बिल्कुल साफ है: दुश्मन खत्म हो।

डी कंपनी की ओर से मुंबई में 1993 में सीरियल ब्लास्ट करने के बाद छोटा शकील बैंकाक भाग गया था और वहां छोटा राजन पर 2000 में हमला किया था। इस हमले में छोटा राजन बुरी तरह से जख्मी हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

इसके बाद छोटा राजन अपने करीब‌ियों की मदद से अस्पताल से फरार हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें