फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBA छात्र के धोखे से हुई गर्भवती, सुसाइड की धमकी

Tue, 21 Apr 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेजा (इलाहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में एमबीए की पढ़ाई कर रहे युवक के यौन शोषण से गर्भवती बीए की छात्रा ने सोमवार को इलाहाबाद के सीओ मेजा कार्यालय में जाकर चेतावनी दी कि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन


पीड़िता ने कार्यालय में बताया कि दो महीने पहले ही उसकी तहरीर पर खीरी थाने में मुकदमा लिखा गया लेकिन पुलिस ने फरेबी युवक को अब तक पकड़ा नहीं। उसकी जिंदगी तबाह हो रही है, इसलिए वह आत्महत्या कर लेगी।

24 साल की यह युवती बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसका आरोप है कि खीरी के ओबरी गांव में रहने वाले रावेंद्र कुमार ने उसे प्यार और शादी करने का झांसा देकर कई महीने तक यौन शोषण किया।
विज्ञापन

 
पीड़िता ने बताया आरोपी छात्र नोएडा के एक कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। चोरी-छिपे मिलने और शारीरिक संबंध के चलते वह गर्भवती हो गई। अब वह आठ महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन

पीड़िता को अपनाना नहीं चाहता है प्रेमी

पीड़ित छात्रा का का आरोप है कि रावेंद्र और उसके परिजनों ने उसे अपनाने से साफ मना कर दिया है। नौ फरवरी को उसकी शिकायत पर खीरी थाने में रावेंद्र के खिलाफ मुकदमा भी लिखा गया लेकिन पुलिस ने उसे न पकड़ा और न उसे अपनाने के लिए दबाव बनाया।

सोमवार को छात्रा ने सीओ मेजा कार्यालय जाकर अपनी व्यथा सुनाई। उसने कहा कि रावेंद्र के फरेब ने उसकी जिंदगी अंधेरे में डाल दी है। जल्द ही वह बच्चे को जन्म देने वाली है।

इस कारण वह बीए की परीक्षा नहीं दे सकी। अब अगर पुलिस ने रावेंद्र को पकड़कर उसे इंसाफ नहीं दिलाया तो वह आत्मदाह कर लेगी।

पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया और घर भेज दिया। उधर, खीरी थाना प्रभारी प्रेमशंकर मिश्र ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें