चेन्नई के एक न्यूज चैनल के संपादक को एक पूर्व महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित युवती चैनल में उप-संपादक के पद पर कार्यरत थी। उसे कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने नौकरी से निकाला गया है।
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
कैप्टन न्यूज चैनल के अधिकारियों ने संपादक दिनेश कुमार पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उनको फंसाया गया है।
अभिनेता विजयकांत इस चैनल के मालिक है और डीएमडीके पार्टी के प्रमुख भी हैं।
गौरतलब है कि इससे पूर्व तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को भी एक महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।