फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की लड़की चला रही थी सेक्स रैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
महज 15 साल की उम्र में सेक्स रैकेट चलाने वाली एक लड़की को साढ़े छह साल की कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


कनाडा की रहने वाली कैली ओलिवर मेकाडो को नाबालिग लड़कियों को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने का दोषी पाया गया। वह लड़कियों को इस धंधे में आने के लिए उकसाती थी और उन्हें ये ऑफर देती थी कि पार्टी में जाने और उसके बाद किसी के साथ रात बिताने पर उन्हें पैसे दिए जाएंगे।

हालांकि इसके जाल में फंसने वाली लड़कियों को पार्टी में ड्रग्स दिए जाते थे और फिर उन्हें अर्धनग्न अवस्था में फोटो खिंचवाने के लिए मजबूर किया जाता था। इसके बाद उन्हें छोटे-छोटे कमरों में रहने और सेक्स एक्ट के लिए मजबूर किया जाता था। यही नहीं, मना करने पर उन्हें बुरी तरह पीटा भी जाता था।
विज्ञापन


फिलहाल 18 साल की हो चुकी ये लड़की जिन मासूमों को पार्टी के नाम पर फंसाती थी उन्हें जरा भी अहसास नहीं होता था कि आगे क्या होने वाला है।

सेक्स के बदले 400 डॉलर

डेली मेल के अनुसार, यही वजह थी कि पार्टी के लिए घर से निकलने वाली ये लड़कियां अपने टैडी बियर और सोने के कपड़े भी साथ लेकर जाती थीं। ताकि वह दोस्त के यहां सोते वक्त भी सहज महसूस करें। इन लड़कियों को टैक्सी के जरिए जॉन नाम के व्यक्ति के घर ले जाया जाता था और उन्हें 400 डॉलर देकर सेक्स करने के लिए मजबूर किया जाता था।

इस मामले में ओलिवर मैकाडो को करीब 27 मामलों में दोषी पाया गया था। जिनमें मानव तस्करी, यौन शोषण और चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले भी शामिल हैं।

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में जिन तीन लोगों के नाम सामने आए हैं उनमें वह भी शामिल है। इनके अलावा अन्य लोगों के नाम इसलिए जा‌हिर नहीं किए गए क्योंकि वे सब अभी नाबालिग हैं।

प्री-ट्रायल कस्टडी के दौरान ये लड़की हाईस्कूल में पढ़ती थी। उसने बताया कि यह पूरा रैकेट वही चलाती थी। इसमें मानव तस्करी से लेकर वेश्यावृत्ति भी शामिल है।
विज्ञापन

करती थीं ऑनलाइन सेक्स डील

इस मामले के सामने आने के बाद अप्रैल 2013 में इसका ट्रायल शुरू हुआ था जिसमें उन तीन नाबालिग लड़कियों के बयान भी लिए गए जिन्हें जबरन सेक्स एक्ट करने के लिए मजबूर किया गया और बाद में उनके पैसे भी छीन लिए गए।

इनके अलावा चार अन्य नाबालिग लड़कियों की पहचान की गई जो ऑनलाइन सेक्स डील करती थीं।

सेक्स रैकेट से मुक्त कराई गई एक नाबालिग लड़की ने कोर्ट को बताया कि उसे इस कांड के भयावह सपने आते हैं जिनसे वह मानसिक रूप से परेशान रहती है और शहर छोड़ने को मजबूर हो गई।

हालांकि कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद भी ओलिवर को करीब तीन साल ही जेल में गुजारने पड़ेंगे क्योंकि बाकी की सजा उसने प्री-ट्रायल कस्टडी के दौरान काट ली है। कोर्ट ने उसे बालिग मानते हुए सबसे ज्यादा सजा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें