नाबालिग छात्रा से फेसबुक के जरिए दोस्ती कर और फिर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक 43 वर्षीय व्यापारी को आठ साल की जेल हुई है।
मामला ब्रिटेन के मैनचेस्टर का है। मिरर के अनुसार छात्रा इंटरनेट के जरिए आरोपी व्यापारी ने छात्रा से दोस्ती की। फेसबुक प्रोफाइल से जब उसने छात्रा को प्रपोज किया तब उसने छात्रा अपनी उम्र 18 साल से कम बतया था। छात्रा से दोस्ती होने के बाद वह उससे इंटनेट के जरिए डेटिंग और चैटिंग करता था।
अपराध सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी व्यापारी दो बच्चों का बाप है और उसकी पत्नी उसे काफी दिन पहले तलाक दे चुकी है।