फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से दोस्ती कर व्यापारी करता था छात्रा का रेप, पहुंचा जेल

Tue, 06 Oct 2015 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से फेसबुक के जरिए दोस्ती कर और फिर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक 43 वर्षीय व्यापारी को आठ साल की जेल हुई है।
विज्ञापन


मामला ब्रिटेन के मैनचेस्टर का है। मिरर के अनुसार छात्रा इंटरनेट के जरिए आरोपी व्यापारी ने छात्रा से दोस्ती की। फेसबुक प्रोफाइल से जब उसने छात्रा को प्रपोज किया तब उसने छात्रा अपनी उम्र 18 साल से कम बतया था। छात्रा से दोस्ती होने के बाद वह उससे इंटनेट के जरिए डेटिंग और चैटिंग करता था।

अपराध सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी व्यापारी दो बच्चों का बाप है और उसकी पत्नी उसे काफी दिन पहले तलाक दे चुकी है।
विज्ञापन

दोस्त के लिए रात में घर से भागी छात्रा

छात्रा से चैटिंग करते-करते एक दिन व्यापारी ने कहा कि उसे अब उससे प्यार हो गया है इसलिए वह उससे मिलना चाहता है। इसके बाद उससे मिलने के लिए तैयार हुई और फिर अपने दोस्त की इच्छा पूरी करने के लिए वह रात में अपने घर से भाग आई।

इसके बाद दोनों कई बार मिले और शारीरिक संबंध बनाए। अदालत की सुनवाई में पता चला है‌ कि आरोपी ने कई बार तो अपने घर के बाहर कोने में कार खड़ी कर छात्रा से मिलता था और उससे संबंध बनाता ‌था।

इतना ही नहीं एक बार तो घटना स्‍थल की तस्वीरें खींचकर उसने छात्रा के मोबाइल में मैसेज किया किया करता था। लेकिन इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महीने में छात्रा के मोबाइल का बिल 200 डॉलर आ गया।

इसके बाद छात्रा के माता-पिता ने पुलिस से कुछ गलत होने के शक में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि वह व्यापारी से लगातार बात करती थी जिससे उसका बिल काफी ज्यादा आया गया था। मामले में व्यापारी से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने छात्रा से शारीरिक संबंध भी बनाए है। इसके बाद व्यापारी के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें