पार्टनर से जलन के कारण एक बिजनेसमैन ने उसे सबक सिखाने के लिए बेहद शर्मनाक तरीका अपनाया और उसकी पत्नी की अश्लील तस्वीरें खींचकर सभी रिश्तेदारों को भेज दी।
मामला मुंबई का है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का पति आरोपी का साला है और वे साथ मिलकर बिजनेस चला रहे थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने महिला के घर कुछ गुंडे भेजकर चाकू की नोंक पर उसकी निर्वस्त्र और अश्लील तस्वीरें खिंचवाई थीं। हालांकि उस वक्त डर के कारण महिला खामोश रही और किसी से भी इसका जिक्र नहीं किया, लेकिन जब उसके कई रिश्तेदारों को वहीं तस्वीरें मिलीं तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
लिफाफों में बंद कर भेजीं न्यूड तस्वीरें
मिडडे के अनुसार, इस मामले की शुरूआत करीब एक साल पहले हुई थी। महिला के अनुसार, बीते वर्ष 31 दिसम्बर को उसके घर में दो लोग आए और चाकू की नोंक पर उसके कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद उन्होंने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली।
कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके रिश्तेदारों को एक के बाद एक तस्वीरें लिफाफों में बंद करके भेजी जा रही हैं। यही नहीं, पीड़ित महिला और उसके पति को सारी तस्वीरें ईमेल से भी भेजी गईं। साथ ही उसे इंटरनेट के जरिए धमकी भरे फोन भी किए गए।
परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। आईपी एड्रेस के जरिए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा तो पता चला कि वह पीड़ित का रिश्तेदार और बिजनेस पार्टनर भी है।
हवस के अंधे चाचा ने दो बच्चियों से की हैवानियत
मुंबई में ही एक व्यक्ति ने करीब सात महीने तक अपनी 17 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी ने पीड़िता की बड़ी बहन को भी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की तो उसकी पोल खुल गई।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को पीड़िता की 16 वर्षीय बहन घर में अकेली थी तभी आरोपी चाचा वहां पहुंचा और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। पड़ोसियों ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
आरोपी को पुलिस कस्टडी में देखकर 14 साल की बच्ची ने भी हिम्मत दिखाई और मां को बताया कि उसने पिछले सात महीने में कई बार उसके साथ जबरदस्ती की है।
बच्ची ने बताया कि आरोपी चाचा ने उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए वह चुप थी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।