फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूखदार कारोबारी ने की मासूम से हैवानियत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रसूखदार कारोबारी की करतूत ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया है। 13 साल के मासूम का शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने बहला-फुसला कर बच्चे के साथ यह घिनौनी हरकत की।
विज्ञापन


आरोपी नगर पालिका का पूर्व सदस्य और कई शिक्षण संस्थाओं से जुड़ा है। परिजनों ने विरोध किया तो उन्हें डरा-धमका कर चुप कर दिया। शहर के आर्यपुरी मोहल्ले में पढ़ रहे बच्चे के साथ यह दर्दनाक वाकया पेश आया है।

शिक्षण संस्था के पदाधिकारी ने ही बच्चे को बहला-फुसलाकर उसके साथ घिनौना कृत्य किया। रोते हुए बच्चे ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी तो वे आगबबूला हो गए। परिजन स्कूल पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी गायब हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पहुंचकर मामले को दबाने की कोशिश

परिजन थाने पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ही कुछ लोगों ने पहुंचकर मामले को दबाने की कोशिश की। समाज में इज्जत का हवाला देकर पीड़ित परिवार को चुप रहने की हिदायत दी गई।

पीड़ित बालक के घरवालों ने बताया कि संस्था के पदाधिकारी एवं पूर्व पालिका सदस्य की उम्र 50 साल से ज्यादा है, जिसने 13 साल के छात्र के साथ घिनौना कृत्य किया है। पहले भी स्कूल में पढ़ रहे मासूमों के साथ उसकी गलत हरकतों की शिकायत सुनने में आई थीं। प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य को जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

परिजनों ने आरोप लगाया कि घिनौनी हरकत करने वाले कारोबारी के खिलाफ हमें डराया धमकाया जा रहा है। पुलिस ने न्याय नहीं दिया तो आला अफसरों से मिलकर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। मामले की जिसे भी जानकारी हुई, हैरान रह गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें