फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई फिर एक अभिनेत्री

Tue, 09 Sep 2014 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार से जुड़े एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद को पकड़ाए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि फिर एक अभिनेत्री देह व्यापार के आरोप में रंगे हाथों पकड़ ली गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद जैसी अभिनेत्री का इस धंधे में पकड़ा जाना हैरान और परेशान कर देने वाली खबर थी लेकिन इस चकाचौध भरी इस दुनिया के परदे के पीछे की काली हकीकत शायद यहीं है जिसमें तमाम ऐसी अभिनेत्रियों को इस गंदे धंधे में शामिल होना पड़ रहा है।

साउथ की एक वेबसाइट के अनुसार, टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिव्या श्री को पुलिस ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस ने वहां से कई अन्य मॉडलों को भी अभिनेत्रियों दिव्या के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कई और अभिनेत्रियां और मॉडल गिरफ्तार

पोर्टल के हवाले से बताया गया है कि एक गुप्त सूचना के अधार पर कार्रवाई करते हुए गुंटूर पुलिस छापेमारी की जिसमें अभिनेत्री दिव्या श्री के साथ अभिनेता पवन कुमार और चंदू को भी गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि इस रैकेट को चलाने में अभिनेता पवन कुमार का अहम रोल था। वहीं, नवोदित अभिनेत्रियों को बहला कर इस धंधे में लेकर आता था। छापेमारी में दिव्या श्री के साथ कई दूसरी अभिनेत्रियां और मॉडल भी गिरफ्तार की गई हैं।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सेक्स रैकेट का संबंध कहीं पिछले हफ्ते हैदराबाद से पकड़ी गई 'मकड़ी' फेम अभिनेत्री श्वेता बसु के रैकेट से तो नहीं है?

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद पुलिस ने एक सप्ताह पहले देह व्यापार से जुड़े एक हाईप्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश किया था जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आपत्तिजनक अवस्‍था में थीं श्वेता

पुलिस ने जिस समय हैदराबाद स्थित बंजारा हिल्स के होटल में छापा मारकर श्वेता को पकड़ा, वे एक बिजनेसमैन के साथ आपत्तिजनक अवस्‍था में थीं। श्वेता के साथ उनका दलाल बालु और कई बिजनेसमैन पकड़े गए थे। हालांकि पु‌लिस ने केवल श्वेता और बालु के नाम का ही खुलासा किया, ग्राहकों के नामों का खुलासा नहीं किया। अब कहा जा रहा है‌ कि श्वेता अपने ग्राहकों के नामों का खुलासा करेंगी।

उल्लेखनीय है श्वेता ने वर्ष 2002 में निर्देशक विशाल भारद्वाज की बाल फिल्म ‘मकड़ी’ में मुख्य भूमिका निभाई ‌‌थी। उन्हें उस फिल्म के लिए 'बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट' का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

23 साल की हो चुकीं श्वेता ने बॉलीवुड की इकबाल, वाह! लाइफ हो तो ऐसी और डरना जरूरी है जैसी फिल्मों में काम किया है। छोटे परदे पर वह ‘कहानी घर घर की’ और ‘करिश्मा का करिश्मा’ धारावाहिकों में दिखी थीं। पिछले कुछ वर्षों से तेलुगु फिल्मों में भी काम किया।
पढ़ें, वेश्यावृति में पकड़ी गईं ये सात अभिनेत्रियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें