फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लो चाकू... कत्ल करके आए हैं, लाश उठा लाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर के करीब सवा बारह बजे थे। खून से सने चेहरों और रक्तरंजित छुरे के साथ सिविल लाइंस थाने में दो युवक दाखिल हुए। ठीक सामने बैठे दरोगा के आगे पड़ी टेबल पर छुरा रखते ही युवकों ने कहा, कत्ल करके आए हैं लाश उठा लाओ.... इतना सुनते ही माहौल में सन्नाटा पसर गया। पुलिस स्तब्ध रह गई।
विज्ञापन


पहले तो मजाक समझा लेकिन जब गौर से दोनों के चेहरों पर चस्पा खून के छींटों पर नजर पड़ी तो पुलिस ने दोनों को आनन-फानन हिरासत में ले लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो कत्ल के निशान दूर तक पसरे मिले।

पुलिस हिरासत में हत्यारोपी प्रेम प्रजापति पुत्र हीरालाल निवासी हरथला सब्जी मंडी और यहीं के रिंकू पुत्र ओमप्रकाश नाई ने बताया कि वो दोनों पहले सट्टे का काम करते थे। पंकज पुलिस के लिए मुखबिरी करता था और उसे हिस्सा देने के बाद ही सट्टे का धंधा चल सकता था।
विज्ञापन

घटना के वक्‍त भी पहुंचा था रकम मांगने, कर दी हत्या

दोनों ने बताया कि पुलिस की डिमांड बढ़ती जा रही थी लिहाजा सट्टे का कारोबार बंद करके दोनों ठेला लगाने लगे। लेकिन पंकज की डिमांड जारी रही। इंकार करने पर वो पुलिस से परेशान करवाता था। दरअसल मकतूल पंकज विश्नोई कचहरी में मुंशी का काम करता था और रात को हरथला में ही चाय की दुकान करता था।

उसकी पुलिस से अच्छी यारी थी। अक्सर पुलिस वाले उसके पास बैठते थे। प्रेम और रिंकू ने बताया कि पुलिस ने उन दोनों का जीना हराम कर दिया था और इसकी वजह पंकज था वही पुलिस से मुखबिरी करता था।

कातिलों ने अपने कबूलनामे में कहा कि मंगलवार को घटना के वक्त वो दोनों प्लाट के भीतर पड़ी टीन के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे। तभी पंकज आ गया और उसने रुपयों की मांग की। रिंकू ने बताया कि वो रुपयों की मांग से परेशान आ चुका था उसने पंकज से कहा तुम रुको घर से रुपये लाता हूं।
विज्ञापन

दो हत्याओं में जेल जा चुका है प्रेम

दस मिनट बाद रिंकू हाथ में छुरा लेकर पहुंचा। बकौल रिंकू उसने पंकज का मुंह दबा लिया और प्रेम प्रजापति ने छुरे से ताबड़तोड़ वार करके उसे लहूलुहान कर दिया। पंकज बचकर भागा तो सड़क पर गिराकर चाकू से मारा। प्लाट से करीब दो सौ मीटर दूर जाकर लहूलुहान पंकज सड़क पर ढेर हो गया। कातिलों ने कहा कि उन्हें किए पर कोई पछतावा नहीं है।

पुलिस ने बताया कि हत्या करके थाने पहुंचे रिंकू और प्रेम प्रजापति का आपराधिक इतिहास है। प्रेम के खिलाफ हत्या के दो मामले दर्ज हैं वो जेल से जमानत पर छूटा है। जबकि रिंकू जुआ और एनडीपीएस में जेल जा चुका था। पुलिस बाकी थानों से भी दोनों हत्यारोपियों का आपराधिक इतिहास पता करा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें