फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आगरा में सिरफिरे कातिल का खौफ!

Fri, 28 Mar 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के जगदीशपुरा में लोगों के दिल में इन दिनों एक सिरफिरे कातिल का खौफ छाया हुआ है।
विज्ञापन


सबसे पहले उसने अपनी 55 वर्षीया पत्नी को निर्मम तरीके से काट डाला। उसने गला रेतने के बाद पत्नी का हाथ-पैर काटकर अंग-भंग करने की कोशिश की।

उसके बाद उसने सब्बल से अपनी पत्नी के शरीर पर 20 से ज्यादा प्रहार किए थे। हत्या के बाद आरोपी घर पर ताला डालकर भाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर लाश और उसके साथ घर में कैद एक विवाहिता व दो मासूमों को बाहर निकाला।

खून से सना छुरा लेकर घूम रहा है

पत्नी की नृशंस हत्या करने के बाद भी उस वृद्ध कातिल के सिर पर खून सवार है। वह हत्यारोपी कानून व्यवस्था को धता बताकर पत्नी की खून से सना छुरा लेकर अपनी बेटी की ससुराल पहुंच गया।

यहां बेटी के पीछे छुरा लेकर दौड़ा, लेकिन वह किसी तरह बच निकली। हत्यारोपी की इस हरकत से परिवार ही नहीं पूरी बस्ती में दहशत फैल गई। रातभर लोगों ने जागकर काटी।

जानकारी के अनुसार सीताराम की बगीची नगला बेर निवासी रामवती (52) की मंगलवार की रात उसके पति डूंगर सिंह (60) ने हथौड़े और सब्बल से वार कर बेरहमी से हत्या कर डाली थी। हत्या के कारणों के पता नहीं चल सका है।

बस्ती में फैली है दहशत

मृतका की बेटी ममता ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी पिता डूंगर सिंह खून से सना छुरा लेकर उसके ससुराल अछनेरा के गांव सहता पहुंच गया। गांव में उसकी बेटियां पूर्णिमा, गरिमा, खुशबू और रश्मि थीं।

उन्होंने जब नाना को इस हालत में देखा तो वह सहम गईं। बच्चियों ने बताया कि नाना ने चाय बनाने को कहा। चाय पीने के बाद कहा कि ‘डरो मत, तुम्हें नहीं मारूंगा। मुझे तुम्हारी मां (ममता) और बहन गुंजन (9) को ठिकाने लगाना है।’

डूंगर सिंह के जाने के बाद बच्चियों ने फोन कर मां को जानकारी दी। इस पर ममता के पति ने गांववालों से ससुर को पकड़ने को कहा, लेकिन वह तब तक भाग चुका था।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है तलाश

रात्रि तकरीबन साढ़े 11 बजे डूंगर सिंह सीताराम बगीची स्थित अपने घर पहुंच गया। उसे घर की सीढ़ियों पर खड़ा देखकर ममता चिल्ला उठी। बेटी ने बताया कि पिता छुरा लेकर उसकी ओर दौड़ा। लोगों के पहुंचने पर डूंगर सिंह छतों से कूदकर भाग निकला।

बस्ती के लोगों ने बताया कि डूंगर सिंह के सिर पर खून सवार है। इसी दहशत में बुधवार की रात पूरी बस्ती के लोग चौकन्ना रहे। एसओ जगदीशपुरा ने बताया कि आरोपी के देखे जाने की खबर पर पुलिस बस्ती गई थी। उसकी तलाश की जा रही है।
बच्चा नहीं हुआ, तो अपने पति को मार डाला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें