फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भरे बाजार महिला को जिंदा जलाया, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में भरे बाजार दो सगे भाइयों ने एक महिला को जिंदा जलाने को कोशिश कर दी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला का मकान को लेकर विवाद था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सदर के छोटा रजबन बाजार निवासी रंजीत कुमार ने पड़ोसी राजा का मकान खरीदा था। आरोप है कि राजा मकान खाली नहीं कर रहा था। इसको लेकर रंजीत का राजा से विवाद था। बृहस्पतिवार को रंजीत और उसकी पत्नी सीमा राजा के घर पहुंचे तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

आरोप है कि राजा और उसके भाई जीतू ने महिला पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। इससे वह झुलस गई। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


महिला की हालत अस्पताल में चिंताजनक बनी हुई है। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश भी जारी है।
विज्ञापन

लूट के बाद महिला को चलती ट्रेन से फेंका

मालवा एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री को बदमाशों ने लूट के बाद चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घायल महिला को भोपाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को भोपाल व झांसी जीआरपी के अफसर वारदात की जांच में जुटे रहे।

बुधवार को सुबह चार बजे मालवा एक्सप्रेस के कोच नंबर एस -7 की बर्थ 8 पर दिल्ली से उज्जैन जा  रही उज्जैन निवासी रति त्रिपाठी से बदमाशों ने सोने की चेन, अंगूठी आदि सामान लूट लिए। इतना ही नहीं वारदात का विरोध कर रही महिला को करौंदा रेलवे स्टेशन के नजदीक चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला को रेलकर्मियों ने करौंदा में प्राथमिक उपचार के बाद बीना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि गाड़ी में मौजूद टीसी ने रति को झांसी तक के लिए सीट दी थी।

ललितपुर स्टेशन से दो युवक गाड़ी में सवार हुए और वह रति त्रिपाठी की बर्थ पर पहुंच गए और उनसे बर्थ को लेकर विवाद करने लगे। उनका कहना था कि टीसी ने उन्हें यह बर्थ एलॉट किया है। विवाद करते हुए दोनों टीसी से बात करने के बहाने रति को गेट तक ले गए।

करौंदा रेलवे स्टेशन के निकट लूटपाट कर उसे गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। सूत्रों के अनुसार जीआरपी के अधिकारी ट्रेन में सवार टीसी से भी घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की है।

उधर, जीआरपी क्षेत्राधिकारी एचएस तेपलिया ने बताया कि करौंदा रेलवे स्टेशन के नजदीक दो युवकों ने झपट्टा मारकर महिला से पर्स छीन लिया। इसी क्रम में ट्रेन से गिरने की वजह से महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें