नासिक के बगलन तालुक के खड़खीचा पड़ा गांव में दो युवकों की अपने ही खेत के तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। जवान बेटों की मौत उनके पिता पर इतनी भारी पड़ी कि उन्होंने भी उसी तालाब में कूद कर अपनी जान ले ली।
खड़खीचापड़ा गांव में रहने वाला 23 साल के नयनेश्वर और उसका छोटा भाई 21 वर्षीय विकास अपने पिता राजेंद्र के साथ रहते थे और अनार की खेती किया करते थे। एक दिन जब राजेंद्र बाजार गए हुए थे तभी तालाब से पानी निकालने गया नयनेश्वर तालाब में गिर पड़ा।
अपने डूबते भाई को बचाने के लिए विकास ने भी पानी में छलांग लगा दी। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक लोग उन दोनों को बचाने पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों भाई डूब चुके थे।
बाजार से वापस लौटे राजेंद्र को जब इस बात का पता चला तो पैरों तो तले जमीन खिसक गई। अपने बेटों की मौत से आहत आकर उन्होंने भी गांव के कुंए में कूद कर उसी दिन अपनी जान दे दी।