उत्तर प्रदेश के खुर्जा में एक भाई ने चोरी छिपे अपनी बड़ी बहन के खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने की बात जब बहन को पता चली तो उसने बैंक में पूछताछ की।
बैंक और एटीएम सेंटर की फुटेज से पता चला कि उसके भाई ने ही रुपये निकाले हैं। गुस्साई बहन ने भाई के खिलाफ तहरीर दी है। इधर भाई बहन के घर से फरार है। वह बच्चों की देखभाल के लिए अपनी शादीशुदा बहन के साथ रहता था।
अलीगढ़ चुंगी निवासी सरिता अलीगढ़ जनपद के गभाना के प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। सरिता के पास उनका सिकंदराबाद निवासी भाई बच्चों की देखभाल के लिए रहता है।
पढ़ें, अकेली सो रही महिला से करने लगा अश्लील हरकत
आरोप है कि विगत तीन महीने में उसके भाई ने घर में रखे चेक और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर करीब तीन लाख रुपये खाते से निकाल लिए। खाते से रुपये निकालने के लिए नौ बार एटीएम कार्ड और तीन बार चेक से इस्तेमाल किया गया।
खाते से रुपये गायब होने पर जब महिला ने बैंक अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच कराई तो पता चला कि महिला का भाई ही एटीएम और बैंक शाखा में कार्ड और चेक से रुपये निकालते दिखाई दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।